जिले के बारे में
जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक शांत, सुंदर और संसाधन-संपन्न जिला है। वैनगंगा नदी की गोद में बसा यह जिला छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों की सीमाओं को छूता है। इसकी भौगोलिक रचना तीन प्रमुख हिस्सों में विभाजित है — पूर्व का वनक्षेत्र, मध्य की पहाड़ी पट्टियां, और पश्चिम का समतल कृषि क्षेत्र। लगभग 50% क्षेत्र घने वनों से आच्छादित है, जो इसे जैव विविधता से समृद्ध बनाते हैं।

